जाने कब लगने वाला है इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 

चंद्र ग्रहण के दौरान धरती पर राहु-केतु का प्रकोप रहता है। कहते हैं कि इसलिए ग्रहण के समय बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।

इसी वजह से इस दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण के समय कई अन्य सावधानियां बरतने की भी आवश्यकता होती है। ख़ासतौर से गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का इस दौरान खास ख्याल रखना चाहिए।

8 नवंबर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा ।

यह चंद्र ग्रहण  दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भारत में प्रभावी नहीं रहेगा।