चंद्र ग्रहण के वक्त न करें ये काम

ग्रहण के समय कुछ भी पकाना, खाना-पीना वर्जित माना गया है। ग्रहण शुरू होने से पहले तुलसी के पत्तों को खाने की चीजों में डाल देना चाहिए।

ग्रहण के दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए और देवता की मूर्तियों को भी नहीं छूना चाहिए। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए।

ग्रहण के समय पति-पत्नी को रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए।

ग्रहण के दौरान सोना भी वर्जित है।

ग्रहण शुरू होने के बाद सिलाई, कटिंग आदि नहीं करना चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं को इसका ध्यान रखना चाहिए।

ग्रहण के समय पेड़-पौधों को भी नहीं छूना चाहिए। विशेष रूप से तुलसी और शमी के पेड़ को ग्रहण के दौरान नहीं छूना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान परिवार में या किसी और से बहस नहीं करनी चाहिए।

ग्रहण के समय बाहर नहीं जाना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान इस बात का अधिक ध्यान रखना चाहिए।