कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? जानें डेट, टाइम और अन्य जरूरी बातें

साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। 

भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा। 

यह चंद्र ग्रहण  दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण के वक्त न करें ये काम

ग्रहण के समय कुछ भी पकाना, खाना-पीना वर्जित माना गया है। ग्रहण शुरू होने से पहले तुलसी के पत्तों को खाने की चीजों में डाल देना चाहिए।

ग्रहण के दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए और देवता की मूर्तियों को भी नहीं छूना चाहिए। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए।

ग्रहण के समय पति-पत्नी को रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए।